प्रादेशिक खरवार सभा की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें केशव प्रसाद खरवार ने कहा कि प्रशासन के उदासीन रवैए के चलते खरवार समाज की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अगर 25 दिसंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे, आंदोलन में काफी लोग जुटकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुन्ना खरवार, काशीनाथ खरवार, अखिलेश खरवार, नीरज खरवार, जितेंद्र खरवार, विजयशंकर आदि शामिल थे।