09 गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक मदद देते विधायक डा. संग्राम यादव। श्रोत-स्वयं
आजमगढ़। अतरौलिया के सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधानसभा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से बीमार चार मरीजों को इलाज के लिए चार लाख 36 हजार रुपये की मदद अपनी निधि से दी।
विधायक ने नगर के परानापुर स्थित अपने आवास पर सहायता राशि का चेक दिया।
सहायता पाने वाले मरीज हृदय रोग, कैंसर और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। चेक प्राप्त करने वालों में रामविलास मौर्य, इंद्रजीत यादव, गीता देवी और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। सहायता प्रदान करते हुए विधायक ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम में मुनव्वर अहमद, भीम सोनकर, प्रदीप सोनी, श्याम धर चौबे सहित कई स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।