वलीदपुर। मोहल्ला मठिया रामनगर मोड़ में मंगलवार की रात पिकप से आए 10 बदमाश तमंचे की नोक पर तीन लाख रुपये के मवेशियों को उठा ले गए। पीड़ित दो मवेशी मालिकों ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तहरीर दी। आजमगढ़ जिला निवासी त्रिभुवनपाल तथा रामधारी पाल ने बताया कि दो माह से वह लोग वलीदपुर रामनगर मोड़ के पास मठिया में शिव शंकर तिवारी के अहाते में 157 भेड़ों को रखे हुए थे। मंगलवार को भेड़ों को चारा खिलाकर अहाते में छोड़ दिया और गेट रस्सी से बांधने के बाद खाना खाकर सोए गए। देर रात आए 10 बदमाशों ने मेन गेट की रस्सी तोड़ी और दोनों भेड़ मालिकों को तमंचा सटाकर उन्हीं के चादर से उनका मुंह बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 30 भेड़ों को पिकअप पर लादा और उन्हें लेकर फरार हो गए। पशुपालकों ने बताया कि भेड़ों की कीमत करीब तीन लाख है। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि भेड मालिकों की दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। अहाते के अगल-बगल लगे सीसी फुटेज कैमरे को खंगाला जा रहा है।