फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटा कर नगदी मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव के पास रविवार की देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को तमंचा सटाकर नगदी सहित मोबाइल की छिनैती कर ली। लगातार हो रही लुट घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल रही हैं जबकि पुलिस की कार्यशैली से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा हैं। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के वैजापुर गांव निवासी बकरुद्दीन रविवार को अपने घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। वापस घर लौटने के दौरान गांव अभी वह गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को धक्का दे दिया, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर गये। बदमाशों ने बकरुद्दीन को तमंचा सटाकर जेब से आठ सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद बदमाश मऊ की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें