फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में शनिवार की देर रात ग्राम प्रधान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली प्रधान को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी प्रधान रामबचन यादव (50) देर रात घर के दरवाजे पर खड़े होेकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। रामबचन कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा था कि गोली उनको छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर भागे। तब तक वारदात कर बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने ग्राम प्रधान से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें