नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर कोहरे के बीच जाते लोग
कई दिनों से तापमान गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को लगभग 11 बजे तक ठंड से लोग बेहाल रहे।
दोेपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। बाजारों में गहमागहमी रही। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान स्थिर रहा लेकिन शीतलहर और हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा।
सुबह लगभग 11 बजे तक धूप न निकलने के चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे। आद्रता 63 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि वर्ष 2024 मेंं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
ऐसे गिरा तापमान
26 दिसंबर को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। 27 दिसबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 दिसबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 दिसबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।