फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौतपा के तीसरे दिन एक डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
बुधवार को गर्मी और उमस से बचने के लिए नगर के बाइपास रोड से मुंह बांधकर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नौतपा के तीसरे दिन भी पारा लुढ़कने का क्रम जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वातावरण में नमी बढ़ने से गर्म हवाओं के थपेड़ों से कुछ राहत मिली है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप रहने से नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव होने के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह वातावरण का रुख बदला नजर आया और नमी का स्तर बढ़ने से हवाओं का रुख पुरवा हो गया। इससे गर्म हवाओं का असर कुछ कम हुआ। सुबह 11 बजे तक लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर के समय तेज धूप रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग गमछा और टोपी लगाकर ही घर से बाहर निकले। राहगीर पेड़ों के नीचे आराम करते दिखे।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, बेल का शरबत और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। नौतपा के दौरान लू का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं।
तापमान पर नजर डालें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। उस दिन आद्र्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। खेत में नमी बनाए रखनी चाहिए और रात के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


तारीख
अधिकतम
न्यूनतम
27 मई 2026
38
27
26 मई 39
27
25 मई 42
28
24 मई 42
28
23 मई 40
28
22 मई 42
29
21 मई 40
30
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें