फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो दिन में चार डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, धूप निकालने से ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम आरोग्य मेला में  मरीजों को दवा देते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
सुबह और शाम को घना कोहरा और गलन बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी और दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम को कोहरा और गलन ने लोगों को परेशान किया। रविवार को तड़के से कोहरा रहने और 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरे का असर बना रहा। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने चैन की सांस ली। अधिकतम तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार तड़के से घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। दृश्यता कम होने के चलते वाहनों की गति धीमी रही। अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान पर नजर डाली जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रर्ता 64 प्रतिशत रही। 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अवकाश रहने के चलते नगर क्षेत्र के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर में जिले के प्रमुख बाजारों में गहमागहमी रही।
विज्ञापन




तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

11 जनवरी 22 8

10 जनवरी 21 8

9 जनवरी 18 8

08 जनवरी 19 7

07 जनवरी 19 8

06 जनवरी 19 8

05 जनवरी 18 8

04 जनवरी 19 8

03 जनवरी 20 10

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें