फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के दरबार पहुंचा ब्लाक सड़क की दुर्दशा का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित ब्लाक सड़क की दुर्दशा का मामला जिले के प्रभारी मंत्री सुदेश पासी के दरबार में पहुंच गया। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लाक मुख्यालय को जानें वाली सड़क तीन वार्डो के लिए मुख्य मार्ग है। इतना ही नहीं यह सड़क कटघराशंकर जाने के लिए भी सुगम माना जाता है। लेकिन दो दशक से यह सड़क प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा था। इसी बीच बीते एमएलसी चुनाव के दौरान बूथ बनाए गए ब्लाक फतहपुर मंडाव कार्यालय पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सड़क की खराब स्थिति देख अधिकारियों पर बरस पड़े। 15 दिन के अंदर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। 15 दिन बीतने के बावजूद सक्षम अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। इसी बीच जिला मुख्यालय पर हुए जिला योजना की बैठक में वार्ड के सभासद विनोद कुमार मद्धेशिया ने प्रभारी मंत्री सुरेश पासी को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। अब नगर पंचायत के लोगों को सड़क निर्माण होने की उम्मीद जगी है । लेकिन देखना यह कि सड़क का निर्माण अन्तिम दौर तक पहुँच पाता है या नहीँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें