फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के खुशहालपुर, भदवां गांव में एक विवाहिका को ससुरालियों ने दहेज को लेकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी प्रियंका राजभर ने बताया कि उसकी शादी जून 2020 में भीम राजभर ग्राम करनपुर, थाना सिधारी आजमगढ़ के साथ हुई थी। बताया कि दहेज में पिता ने बुलेट गाड़ी के लिए दो लाख 30 हजार रुपया व एक लाख कैश तथा 8 थान गहना दिया था। ससुराल में पति भीम राजभर, देवर सूरज राजभर, जेठान रीमा पत्नी अंगद, सास कुसुम पत्नी दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न मिलने के कारण प्रताडि़त करते थे। भाई व पिता द्वारा कई बार सुलह-समझौता कराया गया लेकिन आरोपितों पर कोई असर नहीं हुआ। एक जनवरी को सुबह आठ बजे उन्होंने उसे मारपीटा। सूचना मिलने पर पिता व भाई ने आकर समझाया बुझाया। 21 जनवरी को पुन: मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसपी के यहां शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें