संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ-मधुबन। बीते साल फरवरी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई बने चार लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें गठित कर जिले में छापा मार रही है।
जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की है तीनों आरोपियों में एक मऊ जिले, एक बलिया और एक बिहार का आरोपी शामिल है। मुख्य आरोपी पर एक ही केस में मधुबन थाने और शहर कोतवाली थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। मधुबन पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र के उसुरी शारदा निवासी अभिषेक यादव उर्फ राहुल, बलिया जिले के सवन सिकरिया निवासी विद्यासागर राजभर उर्फ लड्डु और सुशील कुमार के साथ बिहार जिले के मुंगेसर निवासी राजेश मंडल के विरुद्ध मधुबन थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कार्रवाई 17 फरवरी 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा में इन आरोपियों के शामिल होने पर की गई।
मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद अक्षैवर मल्ल महिला महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा में अभिषेक यादव जिसने पहली पाली में परीक्षा दे दी, लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा में बायोमेट्रिक अंगूठा नहीं मैच किया तो संदेह होने पर प्राचार्या सुनीता सिंह द्वारा नाम पता अज्ञात उपरोक्त के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी गई थी। पुलिस जांच में टीम लीडर और अन्य तीन का नाम प्रकाश में आया। जो पुलिस भर्ती और अन्य परीक्षाओं में फर्जी आईडी बनाकर नौकरी दिलाने का दावा करते हुए फर्जीवाड़ा करते थे।