फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला मोर्चा ने लिया सरकार की योजनाओं को सभी तक पहुंचाने का संकल्प

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में भाजपा म​हिला मोर्चा की पदा​​धिकारियाें का स्वागत करते जिलाध्यक्ष रामाश्र
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी का सबसे मजबूत स्तंभ है।
विज्ञापन

प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की बहनों ने घर-घर जाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अब बूथ स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सन्नो गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगी। इस मौके पर जिलामहामंत्री राघवेंद्र राय शर्मा, इन्द्रदेव, प्रियंका राय, ममता जायसवाल, आरती गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें