फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी

Wed, 14 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के सिंधी कालोनी में मंगलवार की रात लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। सिंधी समाज के हर लोगों ने यहां पर आकर पूजन अर्चन करने के साथ साथ प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस दौरान भजन कीर्तन की स्वर लहरियां पूरी रात नगर की फिजां में गूंजती रही। पूजा के दौरान मोहनलाल  शीतलदास, तानवानी, रमेश दास, जयरामदास, अजय, अमित आदि लोग मौजूद रहे।

उधर नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पर मकरसंक्राती के अवसर पर बुधवार को मेले का आयोजन हुआ। मकर संक्रांती पर नगर के ब्रह्मस्थान, बम घाट, करहां के गुरादरी धाम, रतनपुरा ब्लाक के जगभानपुर स्थित नाथ
विज्ञापन


बाबा के मंदिर तथा बाझपुर स्थित डीह स्थान सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लगने वाले मेला की तैयारी की गई।  इसके साथ ही दोहरीघाट के सरयू तट पर मेला जैसा दृश्य रहता है।

 पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, रोडवेज, हट्ठीमदारी, मुुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लाई चूरा तथा मिष्ठान सहित अन्य दूकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें