फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र में लटकता रहता है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर (मऊ)। एक तरफ जहां सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके आदि की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मातृ शिशु को कल्याण केंद्र का निर्माण कराया गया है। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी के चलते अधिकांश केंद्र पर प्राय: ताला ही लटका रहता है। स्थिति यह है कि रखरखाव के अभाव में परिसर में गंदगी और अव्यवस्था का माहौल है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षेत्रों में स्वास्थ्य की देखरेख के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, वहां एएनएम की तैनाती भी की गई है। विकास खंड रतनपुरा के सहुआरी में स्थित मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र पूरी तरह बदहाल है। स्थित यह है कि केंद्र पर अक्सर ताला ही लटका रहता है। यहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम कभी कभार ही बैठती हैं। मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र पर अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में अधीक्षक हंसराज का कहना है कि वहां एएनएम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें