फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़ा लाइनमैन करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। हाईटेंशन बिजली के करेंट की चपेट में आकर खंभे पर चढ़ा एक लाइनमैन बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12 बजे अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर पहुंचे जेई ने उसे जिलाअस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी रामसिंह (35) पुत्र बच्चन सिंह चिरैयाकोट स्थित 33/11 बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा लाइनमैन है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बंद करके ग्राम पचीस्ता में सेचुई फीडर से जुड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ कर खराबी ठीक कर रहा था ।वह अभी खंभे पर चढ़ा ही था कि किसी ने सेचुई फीडर की बिजली आपूर्ति चालू कर दी। आपूर्ति चालू होते ही राम सिंह करेंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना जेई प्रदीप सिंह को दी। जेई ने आपूर्ति बंद कराकर करंट से झुलसे लाइनमैन को जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। जेई प्रदीप सिंह ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार लाइनमैन अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें