फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति अधिकारी के समक्ष लोगों ने दर्ज कराई कोटेदार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भदवा गांव में लंबे समय से कोटेदार उर्मिला राय के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है। ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध जिलाधिकारी से शिकायत की थी । बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय भदवां पहुंच कर ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जिसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारक प्यारी देवी पत्नी बृजनाथ ,दुर्गा प्रसाद पुत्र गणेश, घूरा पुत्र बुद्धू ,चंदा पत्नी रामजीत ,सीमा पत्नी राम अवतार रामनारायण पुत्र झिल्लू आदि ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि कोरोना महामारी काल में सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया जाता है जबकि कोटेदार द्वारा मनमाने तरीके से राशन वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 5 से 10 किलो कम राशन दिया जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा दी गई चीनी का भी घोटाला कर लिया गया है ।पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक विमला देवी पत्नी भोलानाथ, मीना पत्नी प्रहलाद, निर्मला पत्नी बृहस्पति कुमार ,सविता पत्नी सुजीत ने बताया कि हम लोगों भी राशन कभी 5 किलो कभी 10 किलो काट लिया जाता है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने बताया कि कोटेदार द्वारा अनियमितता पाई गई है इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें