फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन से अज्ञान और अंधकार दूर करने का संदेश देता है दीपक : कैलाश

विज्ञापन
मधुबन के उफरौली मे दीप महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मधुबन। नगर के उफरौली वार्ड में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। पांच दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। समापन की पूर्व संध्या पर रविवार शाम आयोजित दीप महायज्ञ में हजारों दीपों के प्रज्वलित होने से पूरा यज्ञ स्थल रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

प्रज्ञा पुराण कथावाचक कैलाश नारायण तिवारी ने कहा कि गायत्री महायज्ञ में दीप महायज्ञ का विशेष महत्व है। दीपक प्रकाश का प्रतीक है, जो जीवन से अज्ञान और अंधकार दूर करने का संदेश देता है। इसका उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का भाव जाग्रत कर धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनाना है। कार्यक्रम संयोजक अभय कुमार वर्मा ने यज्ञ समिति की ओर से सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान डॉ. अशोक सिंह, डॉ. जनार्दन प्रजापति, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें