फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़े तिरछे ट्रको के खड़ा रहने से लगा जाम

विज्ञापन
परदहा ब्लाक के पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर पिपरीडीह बाजार में राख लदे ट्रको के खड़े रहने के कारण - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात बेतकीब से ट्रकों के खड़ा होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग पूरी तरह से जाम की जद में आ गया। दूसरे दिन बुधवार को पिपरीडीह चौकी की पुलिस ने घंटो प्रयास कर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

पिपरीडीह, ताजपुर मजखनी, खरगजेपुर, उस्मानपुर, ओन्हाईच, अहिलाद आदि गांवों से होते हुए पूंर्वाचल एक्सप्रेस वे मार्ग गुजर रहा है। जिसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। वहीं पिपरीडीह बढुआ गोदाम मार्ग पर उस्मानपुर के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का प्लांट लगाया गया है। एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए टांडा विद्युत प्लांट से ट्रकों से राख मंगाई जा रही है। मंगलवार की रात लगभग पच्चीस से अधिक ट्रक राख लेकर पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग, उस्मानपुर के पास पहुंचे तथा इन ट्रकों को रोड पर ही खड़ा कर दिया।
धीरे धीरे राख लदे ट्रकों की कतार बढ़कर पिपरीडीह पुलिस चौकी के पास तक पहुंच गई। जिससे पिपरीडीह बढुआ गोदाम मार्ग पर दोनों तरफ से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। अधिकांश: वाहन जाम से बचने के लिए नई बस्ती पिपरीडीह गांव होते हुए निकले। केवल किसी तरह से छोटे वाहन ही बगल से निकल पा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राईवरों की मनमाने पन के चलते यह समस्या उत्पन्न होती है। साथ ही आए दिन जाम लगता है। पिपरीडीह चौकी प्रभारी राधेश्याम सरोज ने रोड पर खड़े ट्रकों को हटवाकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने से पूर्व जाम में फंसे लोग अन्य रास्तों को पकड़कर गतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें