फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने में आठ दिन ही शेष है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कवायद तेजी से चल रही है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

ब्लॉकवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालयों के 76408 परीक्षार्थी यूपी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक होगी।
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए ब्लॉकवार दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों तैनाती की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रयोगात्मक परीक्षा के पर्यवेक्षण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देना होगा।
बोर्ड से नामित संबंधित विषयों के परीक्षक अपने नियुक्ति पत्र के साथ आधार कार्ड आवंटित विद्यालय मेें ले जाएंगे। परीक्षक के आधार कार्ड की फोटो कापी संबंधित विद्यलय के प्रधानाचार्य अभिलेख के रूप सुरक्षित रखेंगे।
प्रयोगात्मक परीक्षा की अवधि में प्रधानाचार्य आंतरिक परीक्षक के साथ प्रयोगशाला में उपस्थित होकर फोटो एवं जीओ पैरामीटर्स को मोबाइल एप द्वारा अपलोड करेंगे।
प्रयोगात्मक परीक्षा लेने वाले परीक्षक को अपनी लॉग इन आईडी का उपयोग कर उसी दिन प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि प्रयोगात्मक परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें