फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह टीमें आज करेंगी लोगों की जांच

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर रानीपुर ब्लाक के चितबिसाव गांव को चार सौ मीटर के दायरे में हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इस दौरान गांव के लोगों की जांच करने के लिए शुक्रवार से छह टीमें काम करेंगी। इसके लिए आशा के साथ एएनएम और प्रधान आदि को लगाया गया है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यह जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार को पांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव निकला। परिवार के साथ सभी 21 लोगों का नमूना शुक्रवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार से गांव में जांच करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मऊ जिला ऑरेंज जोन में था, अब आगे भी इसी जोन में रहने की संभावना है। बोले बृहस्पविातर को फतेहपुर मंडाव और बड़राव ब्लाक क्षेत्र से 32 लोगों की सेंपलिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना मास्क का प्रयोग कर सड़क पर चलने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार से और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें