रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के तत्वावधान में रोटरी पार्क स्थित हर्बल वाटिका के निकट नवनिर्मित भगवान शनिदेव के चबूतरे का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।
इस दौरान भगवान शनि देव के जयकारे से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने बहु प्रतीक्षित शनिदेव के चबूतरे का निर्माण जनसमुदाय की सहयोग से कराया गया। चबूतरे पर 251 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संचालन रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मऊ धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले रही है। यहां पर रोटरी पार्क का निर्माण भी किया गया है।
धार्मिक कार्य में सहयोग देने वाले प्रबंधक विजय बहादुर पाल, प्रबंधक अभिषेक जायसवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, राजीव शुक्ला, विपिन कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। इस मौके पर बृजनाथ सिंह, डॉ. शशांक शेखर सिंह, बंटू लाल श्रीवास्तव, रेखा पांडेय, निर्जला सिंह, उमाशंकर सिंह, पारस चौबे ,मोहन राय मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।