मऊ। दुबारी ब्लाक क्षेत्र फतहपुर मंडाव अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिघरा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिले आवास के तीसरी किस्त के रुपये हड़प लिए गए हैं। इसके चलते गरीब महिला अपने आवास की छत नहीं गलवा पा रही है। इस आशय की शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना सिंह ने18 दिसंबर को जिलाधिकारी, सीडीओ, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया है। बीडीसी ने अधिकारियों को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि तिघरा गांव की गरीब महिला संजू पत्नी मोहन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला हुआ था।जिसका छत आज तक नहीं लगा। बिना छत लगे ही ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी फोटो लगाकर आवास पूर्ण दिखा दिया है। आरोप लगाया है कि तीसरी किस्त का भुगतान कर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गयसा है। सपना सिंह ने कहा है कि उन्होंने बीडीओ को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था।