जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास की अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग नहीं होने से लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। 2021-22 में योजना के तहत 4654 आवास बनाना था। लेकिन अभी तक 4505 ही आवास बन सका है। जबकि शासन की तरफ से तीन किश्त जारी कर दी गई है।
केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। जिससे शत प्रतिशत लोगों का पक्का मकान बनाया जा सके। आवास बनान की धनराशि लाभार्थियों के खातें तीन किश्तों में भेजी जाती है। विभाग की ओर से पहली किश्त भेजने के बाद सत्यापन कराने के बाद हीं दूसरी व तीसरी किश्त भेजी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी भी प्रोत्साहन राशि में मिलती है। जनपद में वर्ष 2021-22 में 4654 लक्ष्य के मुकाबले 4505 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाया जा सका है। जबकि 4621 लाभार्थियों को पहली किश्त जारी की गई है। 4579 लाभार्थियों को दूसरी किश्त तथा 4505 लाभार्थियों को तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। तीनों किश्त जारी होने के बाद भी आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। हालत यह है कि विभागीय अधिकारियों की तरफ से मानीटरिंग में खानापूर्ति किए जाने के चलते अभी भी 149 आवास अधूरा पड़ा है। ब्लाकवार आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो बड़रांव में 204 के मुकाबले 202 आवास स्वीकृत किया गया। जिसमें 197 आवास ही पूरा हो सका है। दोहरीघाट ब्लाक में 214 के मुकाबले 209 आवास ही पूरा किया जा सका है। फतहपुर मंडाव ब्लाक मेें 276 पीएम आवास बनाया जाने का लक्ष्य के मुकाबले 273 आवास स्वीकृत किया गया। अभी तक 267 आवास ही पूरा हो पाया है। घोसी में 204 आवासा का लक्ष्य के मुकाबले 202 आवास स्वीकृत किया गया। जिसमें197 आवास ही बन सका है। कोपागंज ब्लाक में 810 आवास का लक्ष्य के मुकाबले 807 आवास स्वीकृत किया गया। जबकि 786 आवास ही पूरा हो पाया है। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक में 626 आवास के मुकाबले 617 आवास ही बन पाए हैं। परदहां ब्लाक में 722 आवास लक्ष्य के मुकाबले 718 आवास ही स्वीकृत किया गया। अब तक 701 आवासों का ही निर्माण हो पाया है। यही हाल अन्य ब्लाकों की भी है।
विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में तीन किश्त जारी कर दी गई है। लाभार्थियों से अधूरे आवास पूरा कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट ब्लाकवार मांगी गई है।
- मत्स्यनाथ द्विवेदी, पीडी डीआरडीए