फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन प्रशासन की तरफ से तमाम चेकिंग के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गठित टीम ने अलग-अलग तिथियों में निरीक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने पांच लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गठित टीम ने गत 26 जुलाई को घोसी ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय घोसी प्रथम की प्रधानाध्यापिका ललिता सिंह अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय हांसपुर में तैनात सहायक अध्यापक पूनम चौहान गायब मिली। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जगदेव के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह गायब मिले। कंपोजिट विद्यालय बनियापुर में समस्त स्टाफ गायब मिला। विद्यालय में नामांकन 90 के मुकाबले 10 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि एमडीएम पंजिका में 16 से 23 जुलाई के बीच 44 से 48 बच्चों की उपस्थिति अंकित की गई है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव के गत 13 जुलाई 2022 को निरीक्षण में बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के अहमदपुर असना स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह गायब मिले थे। विद्यालय में 76 दिन, 49 दिन, 138 दिन, 124 दिन मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्रेरणा पोर्टल पर अध्यापक लाग इन से उपभोग की फीडिंग नहीं की गई थी। कंपोजिट ग्रांट के तहत कोई कार्य नहीं कराया गया है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षाविभाग की टीम ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के कासिमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण 22 जुलाई को किया था। जिसमें तैनात चपरासी संजय कुमार गायब मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच विद्यालयों के पांच शिक्षकों और एक चपरासी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह बताया कि लापरवाह शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें