फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान मित्रों का मानदेय हुआ दो गुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपावली के त्योहार से पूर्व ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के आयुष्मान मित्रों (आरोग्य मित्रों) के मानदेय में बढ़ोतरी कर उनकी खुशियों को दो गुना कर दिया है। अब इन्हें दो गुना मानदेय मिलेगा। इसका भुगतान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत लाभार्थी के इलाज में मिलने वाली धनराशि में ही समायोजित किया जाएगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना केकार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आबद्ध सभी अस्पतालों में कार्यरत आरोग्य मित्रों के मानदेय के पुनर्निधारण की बात कही है। आयुष्मान मित्रों को पहले प्रतिमाह 5 हजार रूपये मानदेय तथा प्रति उपचारित व्यक्ति 50 रूपये का प्रोत्साहन राशि मिलती थी, मगर अब इनका मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में आठ आयुष्मान मित्र (नामित) तैनात हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार आयुष्मान मित्रों को नए आदेश के तहत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें