जिला कमांडेंट और बीओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में होमगार्डों ने नगर क्षेत्र के भीटी स्थित मड़ईयाघाट पर बैठक की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के विरोध में सभी ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
होमगार्ड मालती सिंह ने कहा कि जिले के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा है। अधिकारी पूरी तरह से तानाशाह हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाई जाती है।
वहीं रोटेशन के हिसाब से कभी भी ड्यूटी नहीं लगती है। उन्होंने मांग किया कि निष्काशित होमगार्डों को तत्काल बहाल किया जाय। इसके साथ साथ महिला होमगार्डों को भी बहाल कर उनकी ड्यूूटी लगाई जाय। होमगार्ड विमलेश ने कहा कि अधिकारियों को रवैैैैया पूरी तरह से पक्षपात भरा है।
जिसका मन चाहे ड्यूटी लगाते हैँ। ऐसे में सभी फांका कसी का शिकार हैं। बैठक में जिले के सभी जगहों से होमगार्ड पहुंचे। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के रवैये के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा।
इस दौरान मुख्य रुप से कुमुदलता सिंह, जयप्रकाश, अनीता देवी, रेखा, अनीता, ममता, सुनीता, सुधा, किरन, पुष्पा देवी, ऊषा जायसवाल, हरिन्द्र, सुरेंद्र, रामप्यारे, दूधनाथ आदि मौजूद रहे।