फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पर अंकुश के लिए जारी होगा हेल्प लाइन नंबर

विज्ञापन
घोसी के सांसद
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि पूरे जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि वह जिले को अवैध खनन से मुक्त करना चाहते हैं। उनके पत्र पर मुख्यमंत्री जी ने कार्रवाई की है यह उनके लिए फक्र की बात है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले का प्रशासन अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें खुद यह कमान संभालनी पड़ रही है। बताया कि उन्होंने गत दिनों खुद ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी थीं और उसे पुलिस को सुपुर्द किया था। लेेकिन पुलिस ने कुछ लोगों के  दबाव में आकर उसे छोड़ दिया था। पुलिस को कुछ पत्रकारों के विरुद्ध तहरीर दिए जाने और खनन माफियाओं का नाम न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले के खनन माफियाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। खनन माफियाओं के बारे में सूचना देने के लिए हेल्प लाइन नंबर वह जारी करेंगे जिस पर कोई भी व्यक्ति शिकायतें दर्ज करा  सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें