फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरा गांव के प्रधान ने कराया सेनीटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। कोरोना महामारी में एक तरफ जहां तमाम गांवों में लोग सैनिटाईजेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं।वहीं विकासखंड रतनपुरा के सकरा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्रोणाचार्य मौर्य ने स्वयं के खर्चे से ग्राम सभा के बिजरी, विशुनपुरा ,बैरिया एवं कीरत सराय आदि गांवों को सैनिटाइज कराकर एक मिशाल पेश किया।प्रधान के इस कार्य की पूरी ग्राम सभा में सराहना हो रही है। इस गांव की जनसंख्या लगभग ढाई हजार से अधिक है। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइजेशन अत्यंत जरूरी हो गया था।ग्राम पंचायत का मुखिया होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है।बढती महामारी को रोकने के लिए किसी का इंतजार करना उचित नहीं है।हम सभी को इसकी रोकथाम के लिए सहयोग करने की आवश्यकता है। गाँव के गली-मुहल्लों को सैनिटाइज कराने से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी ।इस कार्य में ग्राम पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें