फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में मानवता को दरकिनार कर एक सरकारी एंबुलेंस चालक द्वारा आपदा को अवसर में अवसर में बदलने का मामला सामने आया है। अमर उजाला ने सरकारी एंबुलेंस चालक द्वारा मृतक के परिवार से लिए जा रहे 3300 रुपये के वीडियो की सत्यता डीएम से जानी। जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर मामले की जांच कराई। इस दौरान डीएम ने मामले की जांच कराई और सच्चाई सामने आने पर एंबुलेंस चालक को निलंबित कर दिया। साथ ही अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरोना संक्रमण काल में कोविड-19 संक्रमित मृतक के शव के परिवहन के लिए एंबुलेंस संख्या यूपी 41 जी 3738 के चालक द्वारा मृतक के परिजनों से तीन हजार, तीन सौ रुपया लिया गया। इसकी वायरल हुई वीडियो की जानकारी करने के लिए अमर उजाला ने जिलाधिकारी को भेजा। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने इसकी जांच कराई। इस दौरान पता चला कि इस नंबर के एंबुलेंस का चालक बादशाह राम है। इस पर डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित किया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित एंबुलेंस चालक को तत्काल निलंबित किया। डीएम ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल का कहना था कि शासन के निर्देश के क्रम में राजकीय एंबुलेंस की सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। अगर एंबुलेंस चालक द्वारा किसी तरह का शुल्क लेने का मामला प्रकाश में आता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें