फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुल्हन को चढ़ाए गिलट के जेवर, मंडप से थाने पहुंचा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात मंडप में लड़के वाले ने दुल्हन को गिलट के जेवर चढ़ा दिए। कन्या पक्ष की महिलाओं ने मंडप में गिलट के जेवर को देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख बराती भाग गए। दूल्हा और उसके पिता भी भागने की फिराक में थे तब तक लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र से जिले के एक गांव में बरात आई थी। लड़की वाले ने बरातियों को स्वागत किया। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने जयमाल की रस्म पूरी की। इसके बाद मंडप में वर पक्ष की ओर से दुल्हन को जेवर चढ़ाए गए। महिलाओं ने जेवर को गिलट का बताया। इससे नाराज घरातियों ने दूल्हा पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कई बराती अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हा और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें