फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फैसले को सही ठहराया

Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
500 और एक हजार के नोट बंद होने के बाद नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित पेट्रोलपंप पर तेल भराने के लिए जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ, एक हजार के नोट बंद करने से जिले के बाजारों में ग्राहकों व दूकानदारों में जद्दोजहद का माहौल रहा। खरीदारी करने में नाकों चने चबाने पड़े। वहीं कई संगठनों ने बैठक कर सरकार के फैसले को सही ठहराया।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान व पतजंलि योग समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मोदी सरकार के काले धन पर लगाम लगाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया गया। इस दौरान मिथिलेश यादव, बृजमोहन पांडेय, आयुष गुप्ता, राजेश चौहान, कृष्णकांत आदि शामिल थे। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार एक हजार और पांच सौ की नोटों के चलन से बाहर होने के कारण बुधवार को बोझी बाजार, मांदी सिपाह, हनुमान नगर, चंद्रापार आदि चट्टी-बाजारों में ग्राहकों और दुकानदारों के बाच काफी जद्दोजहद का माहौल रहा।

इंदारा संवाददाता के अनुसार पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट न चलने से क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा। सब्जियां खरीदने के लिए लोगों को सौ-सौ रुपये के नोट के लिए मारामारी मची रही। वहीं किराने की दूकानों पर भी रोजमर्रा का समान खरीदने के लिए भी फुटकर पैसे के लिए तू तू मै-मै होता देखा गया। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार बुधवार को पूरे दिन पेट्रोल पंप, चाय की दुकानों, अस्पतालों मे 1000 व 500 के नोटों के लेन देन मे किचकिच होती रही। दुबारी संवाददाता के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से लागू किए नए नियम से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग नोट बदलने के लिए भागदौड़ करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें