फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: योजनाओं की धनराशि लाभार्थियों के खाते भेज रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के खीरी कोठा के एक एक मैरेज हाल में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री और देवरिया भाजपा प्रभारी सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने के कि लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि सीधे उनके खाते में सरकार भेज रही है।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर बीसी सखी और स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक रोजगार दिया जा रहा है। महीने में दो बार मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना सहित केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रविण कुंवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व में एक नयी पहचान मिली है। केंद्र सरकार योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेज रही है। इस अवसर पर गिरीशचंद गुप्ता, राहुल दीक्षित, नितीश तिवारी, मयंक शुक्ल, अभिषेक सिंह, डॉ. राजू जायसवाल, सतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें