फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के फतेेहपुर ताल बाजार में सोमवार की दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खाली ऑटो में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर से टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे स्थित एक के बाद चार दुकानों में जा घुसी। अचानक इस हादसे में बाजार में आए छह लोग घायल हो गए, वहीं दुकान के तहत नहस होने से लाखों रुपये की क्षति हो गई। गनीमत था कि हादसे के समय ऑटो में सवारी नहीं थी।
अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे फतेहपुर ताल रतोयर बाजार में बेल्थरारोड की तरफ से मधुबन को जा रही एक ट्रैक्टर टैंकर का स्टीयरिंग फेल हो गया। जिससे बाजार के तिमुहानी पर सड़क किनारे खड़े ऑटो में ट्रैक्टर टकरा गई। टक्कर लगते ही ऑटो बाजार में सरसती सोनकर के फल के ठेला को,अमरजीत की चाट के ठेला, फयाज अंसारी की कंप्यूटर प्रिंटर की दुकान तो श्रीराम राजभर की चाय नाश्ते की दुकान में जा घुसी। इसमें चारों दुकानदार के साथ मंगल, विशाल, भोला तथा राजकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। हादसे में लाखों रुपये का सामान तहस नहस हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।,