फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार डाल रही आदर्श गांव में अड़ंगा

Thu, 28 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी के सांसद हरिनरायन राजभर ने गोद लिए डुमराव को आदर्श गांव के रूप में विकसित न होने का ठीकरा प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर फोड़ा है।
विज्ञापन



‘अमर उजाला’ में 28 मई के अंक में प्रकाशित खबर ‘डुमरांव सिर्फ नाम का है आदर्श गांव’ को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के असहयोगात्मक रवैये के कारण गांव का विकास नहीं कराया जा सका। प्रदेश सरकार जानबूझ कर भाजपा सांसद वाले आदर्श गांवों में काम करने से अधिकारियों और कर्मचारियों को रोक रही है पर मैं भी चुप रहने वाला नहीं हूं।


जल्द ही इस मुद्दे पर डीएम से बात करूंगा। यदि जरूरत पड़ी तो धरने पर भी बैठूंगा, लेकिन गांव का विकास करके रहूंगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे के भीटी स्थित आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद न सफाई देते हुए कहा कि मैंने आदर्श गांव के विकास के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कई बार बैठकें कीं।
विज्ञापन



कार्य योजनाएं बनाईं, लेकिन प्रदेश की सपा सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के असहयोग के चलते योजनाओं पर अमल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिलेंगे। यदि इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं सुनते हैं तो धरना-प्रदर्शन करूंगा।


 सांसद ने बताया कि मैंने अपने एक साल के कार्यकाल में अधिक से अधिक धन सड़क, नाली, खड़ंजे के लिए खर्च किया। मेरे ही प्रयास से मऊ-गाजीपुर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। विद्यालयों के विकास के लिए भी मैंने धनराशि दी है। अधिकांश कार्य पूरे होने को हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह जिले के विकास को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन



एक सवाल के जवाब में उन्होंने जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ने के लिए भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा इसके विरुद्ध भी भाजपा अपनी आवाज बुलंद करेगी। चुनाव के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राय से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने  कहा कि इस बारे में मेरी प्रधानमंत्री से बात हुई है। किन्हीं कारणों से वह मऊ नहीं आ पाए, लेकिन वे अपने वादे पर जरूर  खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें