जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर हुई।जिसमें जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय की सुंदरीकरण कराने के साथ जल्द ही बाउंड्री वॉल, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साहित्य से जुड़ी पुस्तकों आदि के क्षेत्र में कार्य शुरू कराने की बात कही।
बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि जनपद में पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी, राजकीय जिला पुस्तकालय से जुड़े सदस्यों की संख्या 430 है। वर्तमान समय में पुस्तकालय में 2181 पुस्तक उपलब्ध है।
इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चे वार्षिक शुल्क मात्र 150 रुपए जमा कर तैयारी कर सकते हैं। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य दिवाकर राय शर्मा, चंद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय पांडेय, अमृता राव आदि शामिल थे।