फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सरकार ने नहीं रखा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की दोपहर में नगर के बकवल में स्थित नगर के कम्युनिटी हाॅल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें अध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि 50 साल पूरा होने के बाद भी मानदेय बढ़ाने के नाम पर सभी सरकारें लालीपाप देती चली आ रही हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार-दोनों मिलकर प्रतिमाह 6 हजार मानदेय दे रही है जिससे इस महंगाई के युग में जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 62 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत कर दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में 65 वर्ष की आयु में सेवा निवृत्त करने का प्रावधान है। इस मौके पर कौशल्या, तिलेश्वरी देवी, संध्या सिंह, सुनीता मिश्रा, हेमा देवी, संगीता सिंह, प्रेमा सिंह, रीना यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें