फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में बकरी चर रही थी हरी सब्जी, हटाया तो दो बहनों को पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। खेत में घुसी बकरी को हटाने के मामूली विवाद को लेकर मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज हो गया है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में शुक्रवार का है। खेत से बकरी को हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। बकरी के मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर बकरी को खेत से हटाने वाली दो बहनों का मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर पर शनिवार देर शाम को तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासिनी कुसुम देवी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के रामचंद्र पुत्र भिक्खु की बकरी शुक्रवार सुबह 10 बजे मेरे सब्जी की खेत में आकर हरी सब्जियों को चरने लगी। मेरी बेटी हीना ने बकरी को खेत से भगा रही थी। इतने में रामचंद्र उसका बेटा भीम, जीना पत्नी लल्लन, शिवकुमारी पत्नी बच्चन व रामचंद्र की बेटी कमला देवी ने मिलकर हीना को मारने पिटने लगे। बीच बचाव के लिए मेरी दूसरी बेटी अनुराधा गई, उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें