फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर के बाहर खेल रही बच्ची का पैर नंगे तार पर पड़ा, करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही मासूम बालिका का मोटरपंप के लिए गुजरे नंगे तार पर पैर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव निवासी बृजमोहन सिंह किसानी का कार्य परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय पुत्री आरुषी सिंह घर के बाहर अपने छह वर्षीय भाई किशन के साथ खेल रही थी। इस बीच दरवाजे पर लगा मोटर पंप के लिए नंगे तार पर पैर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उसे दुबारी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार सरयु नदी किनारे कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

इनसेट
पल में मातम में बदल गई खुशी
सुबह आठ बजे के समय बच्ची अपने छोटे भाई के साथ मौज से खेल रही थी। परिवार के साथ आसपास के लोग दोनों भाई-बहनों की इस खेल को देखकर खुश थे लेकिन कुछ देर बाद ही लापरवाही कहें या बदकिस्मती । यह अनहोनी की घटना घट गई। इसके बाद बच्ची के करुण क्रुंदन से पूरा गांव सिहर उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें