वलीदपुर। औरैया जनपद की युवती प्रेमी की तलाश में लंबा सफर तय करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना पहुंची और लड़के परिजनों ने धूमधाम से विवाह रचाया। औरैया निवासी युवती का ऑनलाइन परिचय मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी युवक से हुआ था। बताया जाता है कि आशीष दिल्ली-हरियाणा में निजी कंपनी में कार्यरत है। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खा लीं। 20 दिन पहले प्रेमिका पिता का घर छोड़कर मोहम्मदाबाद गोहना आने का निर्णय ली। जब वह प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी के परिवार ने उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया, जबकि लड़की के पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। बुधवार को दोनों परिवारों की मौजूदगी में बरहदपुर स्थित बाबा सुंदर दास की कुटी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ।