फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे कॉसिंग का फाटक खराब, घंटों बंद रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय रेलवे स्टेशन का पूर्वी फाटक गत एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार खराब हो गया। लगभग 45 मिनट तक फाटक बंद रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फाटक को ठीक कराया जा सका।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी तरफ रेल फाटक पर आए दिन खराबी होती है। बुधवार को शाम लगभग पांच बजे किसी ट्रेन के आने के दौरान फाटक बंद कर दिया गया लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद फाटक नहीं खुला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वहां मौजूद वाहन चालकों ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू किया और शोर मचाया। गेटमैन ने अपने स्तर से खोलने का प्रयास किया लेकिन फाटक नहीं खुला। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे तकनीकी विशेषज्ञ और पुलिस की मौजूदगी में फाटक को खोलने की कोशिश की गई। अंतत लगभग 45 मिनट बाद शाम लगभग 5:50 बजेे रेल का दक्षिणी तरफ का जाम फाटक खोला जा सका। इस दौरान करहां रोड, मुहम्मदाबादगोहना शहीद चौराहा, आजमगढ़ और मऊ आदि रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें