फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धर्मांतरण का खेल... बीमार को चमत्कार से ठीक, युवाओं को धन का लालच देकर कर रहे गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह पैर पसार चुके हैं। 24 दिन में पुलिस ने चार मामलों का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में पकड़े लोगों ने कई खुलासे किए हैं। गिरोह लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाता है। इसमें खास तौर पर युवा वर्ग हैं जिन्हें जरूरत का झांसा और धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करते हैं। इसके बाद गरीब तबके के बीमार लोगों को निशाना बनाकर उन्हें चमत्कारी शक्तियों से ठीक करने की बात कही जाती है। सुनियोजित तरीके से मिशनरी से जुड़े लोग गरीबों को निशाना बनाते हैं। प्रार्थनासभा में शामिल लोगों को मिशनरी के लोग रविवार को अच्छी खानपान की दावत देते हैं। मिशनरी से जुड़े लोग गरीबों की बस्ती में आना जाना शुरू करते हैं। किसी एक ऐसे व्यक्ति को झांसे में लेते हैं, जिसकी कमजोरी पैसा हो। विभिन्न तरीके से उसकी मदद करते हैं। इसके बाद आमंत्रण व उसी क्षेत्र में एक स्थान पर धीरे धीरे प्रार्थना में शामिल करने का प्रयास होता है। फिर प्रभु के चमत्कार का चरण चलता है। इस बीच चुपके से ऐसे लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
विज्ञापन

केस 1
दो अगस्त को घोसी तहसील क्षेत्र के पवनी गांव में हुआ। वहां पवनी गांव निवासी बृजेश कुमार के घर में प्रार्थनासभा चल रही थी, जहां 400 महिला पुरुष मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र के कंधरापुर निवासी संजय कुमार प्रजापति और पवनी निवासी बृजेश कुमार को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने वहां से ईसाई ग्रंथ बाइबिल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
केस 2
17 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी कम्हरिया में प्रार्थनासभा चल रही थी। वहां से शहर कोतवाली निवासी नियामुपुर चकजीवन निवासी श्याम कुमार राजभर और सलाहाबाद के रवि शंकर को गिरफ्तार किया गया था। प्रार्थना सभा में मौजूद बड़ी कम्हरिया अलीनगर निवासी आकाश कुमार ने बताया था कि धन का लालच देकर दोनों आरोपी उन्हें बहला फुसलाकर धर्म बदलने का दबाव रहे थे।
विज्ञापन

24 अगस्त : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई से प्रार्थनासभा स्थल से बाइबिल और इसाई धर्म का प्रतीक चिह्न को बरामद किया था। वहां से बरलाई गांव निवासी लालमुनी चौहान और आशीष चौहान को गिरफ्तार कर धर्म परिवर्तन निषेध कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
24 अगस्त : मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू गांव में प्रार्थनासभा की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की थी।

कोट -

बीते दिनों प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस टीम चार अलग अलग जगहों पर छापा मारा था। तीन जगहों से छह को हिरासत में लिया गया जबकि एक स्थान पर टीम को कुछ नहीं मिला था। धर्मांतरण कराने वाले सक्रिय गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

- इलामारन जी, एसपी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें