फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का भविष्य लिखने वाला है यह चुनाव

विज्ञापन
हिन्दी भवन में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : mau
विज्ञापन
 रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आने वाला लोकसभा का चुनाव सांसद चुनने नहीं बल्कि देश का भविष्य लिखने वाला होगा। यह सभी ने महसूस किया कि पिछले पांच वर्ष में कितने परिवर्तन हुए। ऐसे में देश राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए मतदान करेगा। वह बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को नगर के हिन्दी भवन में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे थे।
विज्ञापन


चुनावी शंखनाद करते हुए उन्होंने कहा कि, पूरे देश में भाजपा द्वारा चुनावी अभियान का शुभारंभ किया जा चुका है। 2019 लोकसभा का चुनाव राष्ट्र के सम्मान व स्वाभिमान का चुनाव है। कहा कि ये चुनाव मात्र सांसद बनाने का नही बल्कि देश का भविष्य लिखने वाला है।  2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, ये सभी ने महसूस किया कि पिछले पांच वर्ष में कितने परिवर्तन हुए। पूरी दुनिया जान चुकी है कि जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है आने वाले समय मे भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्रवाद का चुनाव है ऐसे में देश राष्ट्रवाद केे मजबूत करने के लिए मतदान करेगा।

कहा कि राहुल गाँधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने अत्यंत ओछा बयान दिया है। कहा कि सारे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है, रेलवे ने नए कीर्तिमान स्थापित किये है नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं जल परिवहन आरम्भ हो चुका हैयह पूर्वांचल का सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र से प्रधानमंत्री चुनकर जाते है। आज गंगा इतनी शुद्व हो चुकी है कि विपक्षी नेता अब उसका बेहिचक आचमन कर रहे।
विज्ञापन


 स्वागत भाषण करते हुए सांसद हरिनारायन राजभर ने कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। उनकी मेहनत एक बार फिर रंग लाएगी।  जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने अध्यक्षता और विजय राजभर ने संचालन किया।

जनसभा को विनय राय बंटी, सीता राय, विनोद यादव, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, भरतलाल राही, सुनीता श्रीवास्तव, सौदागर कलाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर, जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह, लोकसभा प्रभारी विनोद राय, संयोजक डा0 एच एन सिंह, गनेश सिंह, संतोष सिंह, रामाश्रय मौर्य, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, अलका राय, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, रमेश राय, अशोक सिंह, मनोज राय, संजीव जायसवाल के साथ ही खासी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें