मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस शुक्रवार को तहसील परिसर में हवन-पूजन करके मनाया गया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. मुरारीलाल शर्मा थे जिन्होंने 1962 में लेखपाल संघ की स्थापना की। तब से अनवरत यह संगठन प्रदेश के लेखपालों के सेवा संबंधित सभी कार्यों का संरक्षण करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह मान्यता प्राप्त संगठन है।
इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, आयुषी मिश्रा, प्राची दुबे, अखिलेश कुमार, दीपक चौहान, राकेश वर्मा, महेंद्र कुशवाहा उपस्थित थे।