फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान से रिकवरी का निर्देश

Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने वर्ष 2014-15  के लोहिया ग्राम सलेमपुर मुहम्मदाबाद में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने गांव में अपने दरवाजे पर फ्री बोरिंग कराने और सोलर लाइट लगवाने वाले पूर्व प्रधान अवध नाथ से पूरा धन वसूल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन



गांव में कुल 168 परिवारों में से केवल 79 परिवारों के पास ही शौचालय हैं। डीएम ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे शौचालय बनवाने के लिए तीन किश्तों में 12 हजार रुपये मिलते हैं।


उन्होंने बीडीओ से कहा कि वे सर्वे कराकर पात्र ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने गांव में सीसी रोड, सोलर लाइट , हैंड पंप लोहिया आवास इंदिरा आवास, विधवा और विकलांग पेंशन आदि विकास कार्यों को कराने के निर्देश दिए। डीएम ने  गांव की सभी पोखरियों की खुदाई कराने के  निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम ने गांव वालों का आह्वान कि या कि वे खुले में शौच कदापि न करें, इससे तमाम बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार, डीडीओ, बीडीओ, प्रधान मुन्नी लाल चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें