फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड स्टोरी: पहली पोस्टिंग मथुरा में हुई थी चंदन की

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के डंगौली गांव निवासी चंदन मौर्य की पहली पोस्टिंग लगभग तीन वर्ष पहले राजस्व मथुरा जिले में राजस्व निरीक्षक के पद पर हुई थी। दो साल नौकरी करने के बाद उनका तबादला आजमगढ़ जनपद में नगर पालिका परिषद में हुआ था। नगर पालिका परिषद में इनको नौकरी करते एक वर्ष हुए थे कि हादसे में उनकी जान चली गई। राजस्व निरीक्षक दो भाइयों में छोटे थे, इनके बड़े भाई बृजेश मौर्य गांव में ही संचालित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते है। चंदन की शादी लगभग 6 वर्ष पहले हुई थी। इनका चार साल का एक बेटा है। चंदन के पिता लालपत गांव में सब्जी का कारोबार करके परिवार की आजीविका चलाते हैं। घटना की सूचना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

आजमगढ़ नगर पालिका परिषद में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात चंदन मौर्य (34) वर्ष पुत्र लालपत मूलरूप से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव के निवासी थे। वह घर से रोजाना आजमगढ़ नौकरी करने के लिए जाते थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वो घर पर रूके थे। सोमवार को वह घर से आजमगढ़ जा रहे थे। इस दौरान रास्तें में सिधारी थाने के शंकर तिराहे पर ट्रक की चपेट में आकर गंभीररुप से घायल हुए, स्थानीय लोग जबतक घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, नगर पालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को पकड़ा, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे की सूचना घर आते ही कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस आजमगढ़ पहुंचे। घर के नौजवान कमाऊ सदस्य की सड़क हादसे में असामयिक मौत हो जाने से घर वालों पर मानो बज्रपात हो गया था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें