फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जले खेत-खलिहान

Sat, 09 Apr 2016 11:57 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव में शार्ट शर्किट से गेंहू के खेत में लगी आग के बाद धू धू कर जलती फसल।
विज्ञापन
जनपद में शनिवार का दिन आग से तबाही का रहा। कई स्थानों पर एक साथ आग लगने से कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। वहीं, कई स्थानों पर आग की घटनाओं में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घोसी में फायर टैंकर देरी से पहुंचने पर लोगों ने पथराव कर विरोध जताया। 
विज्ञापन



 घोसी नगर से सटे असना गांव में शार्ट सर्किट से सुबह लगभग साढ़े नौ बजे शेख सिद्धू के खेत में आग लग गई, जो देखते  ही देखते विकराल रूप लेती गई। लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना फायरब्रिगेड, कोतवाल के साथ उपजिलाधिकारी को दी। परंतु घोसी थाना में स्थित फायर ब्रिगेड के पंपयुक्त  बोलेरो के ख़राब होने तथा मऊ से बड़ी गाड़ी के देर से आने के  चलते 25 एकड़ की किसानों की फसल राख हो गई।


फायर ब्रिगेड के बहुत  देर से पहुंचने के कारण लोग काफी नाराज हुए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फायर ब्रिगेड के वाहन पर पथराव किया। कोतवाल विश्वजीत सिंह के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुये। फायर बिग्रेड कर्मियों एवं ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग  पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



सूचना पाकर सीओ मधुबन, नायाब तहसीलदार घोसी के ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, खुर्शीद खां, भाजपा के मुन्ना गुप्ता नगर चेयरमैन वसीम इकबाल आदि ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सांत्वना दी। 


उधर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव के सिवान में शनिवार को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इसमें 12 किसानों की 18 बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। आग से फसल बर्बाद होने वाले किसानों में हरिकेेश, रामाशीष, फतेहबहादुर, श्यामलाल, भभूती, शिवनाथ, लालबहादुर, सिफल्लाह, भगेलू, मुन्ना, कैलाश सिंह एवं श्यामलाल हैं। इनके एक से दो बीघे फसल राख हुई है। 


उधर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में एक चूल्हे से उठी चिंगारी से मनोज साहनी के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया और आसपास की रिहायशी कच्चे मकान भी आग की चपेट में आ गए। आग से दो सिलेंडर भी फट गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। उधर, स्तीपुर में आग से प्रदीप कुमार की एक बीघे की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें