फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिट्टी के कटाव से प्रभावित हो रही है कृषि भूमि की उर्वरता

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर की तरफ से मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के तहत क्षेत्र के बहरीपुर गांव के किसानों को कृषि भूमि संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी सिंह ने कहा कि लगातार रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग, जलभराव और मिट्टी के कटाव से कृषि भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। कृषि भूमि केवल किसानों की आजीविका का आधार ही नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा की भी रीढ़ है। इसलिए खेतों को प्रदूषण, अतिक्रमण और मिट्टी के क्षरण से बचाना समय की आवश्यकता है। किसानों से अपील किया कि वे आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक कृषि पर भी ध्यान दें। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कल्याणी कुमारी ने खेतों की सुरक्षा एवं मृदा संरक्षण के लिए संतुलित पोषक तत्व, जैव उर्वरक और मृदा नमूना विधि को प्रयोग में लाने का आग्रह किया। वैज्ञानिक डॉ. सामराज जे एम ने किसानों से फसलों को प्रभावित करने वाले रोग और कीटों से जुड़ी उनकी समस्याएं सुनी और निदान बताया। अभियान के तहत मृदा संरक्षण पर पत्रक वितरण कर किसानों से चर्चा किया गया। अंत में आयोजकों ने कहा कि खेत बचाओ अभियान आगे भी विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि संरक्षण एवं सतत खेती के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें