फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले के लाल ने किया नाम रोशन, गोंडा के बनाए गए क्रीड़ाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के मुंशीपुरा निवासी रंजीत राज को शासन ने गोंडा जिले का क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया है,इससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के मुंशीपुरा निवासी रंजीत राज ने वर्ष 2012 में उप क्रीड़ा अधिकारी के पद पर वाराणसी में ज्वाइन किया था। मुरादाबाद, लखनऊ में अपनी सेवाएं देते हुए शासन ने गत दिनों रंजीत राज का प्रमोशन करते हुए गोंडा जिले का क्रीड़ाधिकारी बनाया है। ऐसे में रंजीत राज को गोंडा जिले का क्रीड़ाधिकारी बनाए जाने से मऊ जनपद में हर्ष का माहौल है। शुरू से ही खेल में रुचि रखते हुए रंजीत राज ने खेल को ही अपना कॅरिअर चुना, जहां रंजीत राज ने हॉकी में नेशनल गेम खेलते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी की नौकरी हासिल की । रंजीत राज बताते हैं कि हॉकी में उनके गुरु रहे मऊ के ओमेंद्र सिंह एवं जफर अब्बास रिजवी ने उन्हें खेल में प्रशिक्षण देते हुए उन्हें नेशनल गेम खेलने लायक बनाया।
विज्ञापन

आज उन्हीं की देन है कि वह उप क्रीड़ाधिकारी के पद पर अपनी सेवा देते हुए गोंडा जिले का क्रीड़ा अधिकारी बनाया गया है। 2012 में उन्हें उप क्रीड़ा अधिकारी के पद पर वाराणसी में ज्वाइन किया। मुरादाबाद और लखनऊ में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जहां पर लखनऊ में उन्हें वर्ष 2023 से वर्ष 2026 तक लखनऊ छात्रावास के कोच के पद पर भी सेवा दी है। खिलाड़ियों ने नेशनल, इंटरनेशनल मैच खेलते हुए भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभा दिखाई है। रंजीत राज के प्रशिक्षण में लखनऊ छात्रावास के पुष्पेंद्र कुशवाहा, राहुल यादव, हरिलाल राजभर, शाहरुख अली ने जापान में हुए अंडर 18 विश्व हॉकी चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें