फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सेवा रथ का भव्य स्वागत

Sun, 22 Feb 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने रविवार को नगर में किसान सेवा रथ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन



संस्था के ग्राम विकास विभाग द्वारा किसानों की एक गोष्ठी गाजीपुर तिराहा पर स्थित एक प्लाजा में आयोजित की गई है। इसमें जैविक खेती में राजयोग की पहल को सोने पर सुहागा बताया। किसानों को जैविक खेती के साथ ही योग के माध्यम से गांवों को गोकुल गांव बनाने में सहयोग की अपील की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जैविक खाद एवं नवीनतम आध्यात्मिक विधि-विधानों के प्रयोग द्वारा कृषि क्षेत्र में समुन्नत विकास लाने हेतु आयोजित अभियान को क्रांतिकारी कदम बताया।
विज्ञापन



 विशिष्ट अतिथि बीज अनुसंधान केंद्र कुशमौर केएस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जैविक खेती के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।


 वहीं विशेष न्यायायिक अधिकारी बृजराज सिसोदिया ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान सेवा रथ की संयोजिका गुजरात की ब्रह्मकुमारी मीता ने बताया कि राजयोग साधना के प्रयोग के बाद यह बात साबित हो चुकी है
विज्ञापन



कि जैविक खेती के साथ योग एवं सकारात्मक विचार से कम लागत के साथ ही पौष्टिक एवं उन्नत पैदावार प्राप्त की जा सकती है। सदस्यों का प्रो. कंचन राय ने शाल ओढ़ाकर प्रो. कंचन राय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें