मधुबन के चक्की मूसाडोही में नाव हादसे में मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते सांस
- फोटो : MAU
मऊ। घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने चक्की मूसाडोही गांव पहुंचकर नाव हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही आर्थिक सहयोग किया। घाघरा में आई बाढ़ से चक्की मूसाडोही गांव के लोग पांच अगस्त को नाव से सुरक्षित स्थान जा रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर नाव पलट गई थी।
इस दौरान अरविंद के तीन बेटों किशन (6), करण (5) और अर्जुन (3) तथा अरविंद की मां सविता (60) को अरविंद ने नाव हादसे में खो दिया। सांसद प्रतिनिधि ने चक्की मुसाडोही गांव पहुंचकर अरविंद को ढांढस बंधाया। साथ ही आर्थिक मदद किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजविजय, संजय सिंह, सोनू राय, गोलू आदि शामिल रहे।